राज्य

उत्तराखण्ड : बदरीनाथ धाम में शुरू अत्याधुनिक चिकित्सालय

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखण्ड : बदरीनाथ धाम में शुरू अत्याधुनिक चिकित्सालय

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत यात्री सुविधाओं का विस्तार तेजी से धरातल पर उतर रहा है। इसी कड़ी में धाम में निर्मित 45 बेड के अत्याधुनिक चिकित्सालय का संचालन शुरू हो गया है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, वेंटिलेटर और आधुनिक ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इससे तीर्थयात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। अस्पताल के सुचारु संचालन के लिए स्थायी चिकित्सकों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा रोटेशन के आधार पर अन्य जनपदों से विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी तैनाती की गई है। इन सुविधाओं से बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बद्रीनाथ धाम में हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं ऐसे में यहां अत्याधुनिक अस्पताल खुलने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

बाईट - डॉ. राजीव पाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चमोली

बाईट - दीपक भट्ट, स्थानीय निवासी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।