राज्य

उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

Slug- बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान

उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र और राज्य सरकार की योजना के तहत धाम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के साथ ही इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक भव्यता को बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है।

मास्टर प्लान के तहत अब तक कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष कार्यों में भी तेजी लाई जा रही है। स्थानीय लोग भी मास्टर प्लान के कार्यों को लेकर उत्साहित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आने वाले एक से दो वर्षों में जब अधिकांश कार्य पूरे हो जाएंगे तो बद्रीनाथ धाम का स्वरूप काफी बदल जाएगा और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

वहीं, अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने बताया कि बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माण कार्य लगातार जारी हैं। अलकनंदा नदी के किनारे सुरक्षा दीवार का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही हक-हकूकधारियों के लिए बनाई गई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे अन्य कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्माण कार्यों को पूरा किया जा रहा है।

बाइट 1- रघुवीर बिष्ट, स्थानीय

बाइट 2- विवेक प्रकाश, अपर जिलाधिकारी चमोली

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।