राज्य

उत्तराखंड: बागेश्वर के बदियाकोट में मां भगवती मंदिर में आग से भारी नुकसान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: बागेश्वर के बदियाकोट में मां भगवती मंदिर में आग से भारी नुकसान

उत्तराखंड: बदियाकोट मां भगवती मंदिर में आग

उत्तराखंड: बागेश्वर के बदियाकोट में मां भगवती मंदिर में आग से भारी नुकसान

एंकर- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील के दूरस्थ गांव बदियाकोट में मां भगवती मंदिर में आग लगने से हड़कंप मच गया। नवरात्र के बीच हुई इस घटना में मंदिर को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है। लकड़ी से निर्मित मंदिर में आग तेजी से फैल गई। लकड़ी पर आकर्षक नक्काशी से सुसज्जित यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र था।

नवरात्र के दौरान यहां पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। आग की घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में चिंता और मायूसी का माहौल है। स्थानीय निवासी आन सिंह के अनुसार, मंदिर का ढांचा मुख्य रूप से लकड़ी का बना था, जिससे आग के कारण अधिक नुकसान होने की आशंका है। मंदिर में बिजली की व्यवस्था के साथ पूजा के लिए दीपक भी जलाए जाते थे।

ऐसे में शॉर्ट सर्किट या दीपक से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।