राज्य

उत्तराखंड: बागेश्वर में देवी-दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: बागेश्वर में देवी-दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ

बागेश्वर नगर में देवी एवं दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव के माहौल में हुआ है। नुमाइशखेत मैदान से निकली कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए सरयू घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने सरयू नदी से जल लेकर विधि-विधान के साथ यात्रा पूरी की। इसके बाद कलश यात्रा वापस नुमाइशखेत स्थित महोत्सव स्थल पहुंची, जहां विधायक पार्वती दास ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।

महोत्सव का शुभारंभ करते हुए विधायक पार्वती दास ने कहा कि देवी और दुर्गा पूजा महोत्सव हमारी धार्मिक आस्था, संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। देवी पूजा महोत्सव के संरक्षक राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि देवी दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन पिछले 27 वर्षों से लगातार किया जा रहा है।

यह महोत्सव नगर की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से महोत्सव का आयोजन होना क्षेत्रवासियों की मां दुर्गा के प्रति अटूट श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक है।

बाइट 1- पार्वती दास, विधायक, बागेश्वर

बाइट 2- राजेंद्र उपाध्याय, संरक्षक, देवी पूजा महोत्सव

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।