उत्तराखंड: बागेश्वर में कामकाजी महिलाओं को राहत दे रहे क्रेच सेंटर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कामकाजी महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती घर से बाहर रहने के दौरान छोटे बच्चों की देखभाल की होती है। ऐसी महिलाओं के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी क्रेच सेंटर मददगार साबित हो रहे हैं। बागेश्वर जिले में वर्तमान में 12 क्रेच सेंटर संचालित हैं, जिनमें 114 बच्चे पंजीकृत हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजुलता यादव ने बताया महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पिछले वर्ष ही जिले में क्रेच सेंटर खोले गए थे। इनमें छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों को रखा जाता है। इन केंद्रों में बच्चों की देखभाल के साथ उनके खानपान, खेलने और आराम करने की बेहतर व्यवस्था की गई है।
ज्वालादेवी वार्ड स्थित क्रेच सेंटर में कार्यरत सपना तिवारी ने बताया कि सेंटर में कुल 19 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां बच्चों को घर जैसा माहौल देने का प्रयास किया जाता है। बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार गतिविधियों में शामिल किया जाता है, जिससे उनका समय भी अच्छे से बीतता है। अभिभावक बच्चों को सेंटर में छोड़कर निश्चिंत होकर अपने काम पर जा सकते हैं।
अभिभावकों की मानें तो क्रेच सेंटर की सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। यहां बच्चों के खाने-पीने और खेलने की अच्छी व्यवस्था है। ऐसे केंद्रों की संख्या बढ़ने से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
बाइट 1- डॉ मंजू लता यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी
बाइट 2- सपना तिवारी, क्रेच वर्कर
बाइट 3- अभिभावक
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बागेश्वर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए क्रेच सेंटर का चलना एक नई पहल है। यह सुविधा महिलाओं को अपने बच्चों की देखभाल के बिना काम करने की सुविधा देती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे महिलाओं की रोजगार क्षमता बढ़ती है और परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधरती है। इसके अलावा, बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा और पोषण मिलता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि अधिक महिलाएँ नौकरी कर सकती हैं, जिससे परिवार की आय बढ़ती है और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलता है।