राज्य

उत्तराखंड: बागेश्वर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली जागरूकता रैली

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: बागेश्वर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली जागरूकता रैली

बागेश्वर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। तहसील परिसर से शुरू हुई रैली नुमाइशखेत मैदान तक निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ ही नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ नागरिक न्यास के अध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और उनके मजबूत भारत के संकल्प की याद दिलाता है।

देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। युवाओं और विद्यार्थियों को समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक दीप जोशी ने कहा कि रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में एकता, अनुशासन और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना है।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और यदि विद्यार्थी जागरूक होंगे तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। वहीं छात्रा वानी खेतवाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर रैली में शामिल होकर उन्हें देश की एकता और अखंडता के महत्व को समझने का अवसर मिला। वहीं, छात्रा ऋतु चौबे का कहना है कि रैली में शामिल होकर उन्हें गर्व महसूस हुआ।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर एकता और जागरूकता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना चाहिए।

बाइट 1- दलीप सिंह खेतवाल, अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक न्यास

बाइट 2- दीप जोशी, कार्यक्रम संयोजक

बाइट 3- वानी खेतवाल, छात्रा

बाइट 4- ऋतु चौबे, छात्रा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।