देश

उत्तराखंड: बग्वालीपोखर मेले में दिखी कुमाऊं की लोक संस्कृति की झलक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: बग्वालीपोखर मेले में दिखी कुमाऊं की लोक संस्कृति की झलक

अल्मोड़ा के द्वाराहाट स्थित बग्वालीपोखर में आयोजित पौराणिक बग्वाई कौतिक मेले के दूसरे दिन लोक संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट और पलायन आयोग के सदस्य अनिल शाही ने भी मेले में शिरकत की।

इस दौरान विभिन्न कलाकारों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जबकि छोलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। करीब 100 वर्षों से आयोजित हो रहे इस मेले में पारंपरिक ओढ़ा भेंटने की रस्म भी निभाई गई। भंडरगांव के प्रधान और थोकदार परिवारों ने रीति-रिवाजों के साथ इस परंपरा का निर्वहन किया।

वहीं, पलायन आयोग के सदस्य अनिल शाही ने बग्वालीपोखर मेले को कुमाऊं की ऐतिहासिक और पौराणिक परंपरा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मेले में लोक संस्कृति और परंपराओं को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।

बाइट 1-शिव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद

बाइट 2-अनिल शाही, सदस्य, उत्तराखण्ड पलायन आयोग

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बग्वालीपोखर में आयोजित पौराणिक बग्वाई कौतिक मेले में कुमाऊं की लोक संस्कृति की अनूठी झलक दिखाई। यह विषय है: ग्रामीण परंपराओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के उपाध्यक्ष और पलायन आयोग के सदस्य ने भी हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम को राष्ट्रीय मान्यता मिली। इससे आम जनता पर असर यह है कि ग्रामीणों को अपने सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व महसूस होगा, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, तथा युवा पीढ़ी में परंपरा के प्रति जाग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।