राज्य

उत्तराखंड: बनबसा कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों पर चर्चा, कई अहम फैसलों को मंजूरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: बनबसा कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों पर चर्चा, कई अहम फैसलों को मंजूरी

स्लग- कैबिनेट बैठक- चम्पावत

Category- उत्तराखंड सरकार

उत्तराखंड: बनबसा कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों पर चर्चा, कई अहम फैसलों को मंजूरी

एंकर- उत्तराखंड के चम्पावत जिले के बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों पर चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक में तराई विकास निगम के लिए 66 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज और युवाओं के कौशल विकास के लिए 200 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट ने निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के नियमों में भी बदलाव किया है। अब 10 एकड़ भूमि की अनिवार्यता के बजाय 20 हजार वर्ग मीटर भूमि के आधार पर निजी विश्वविद्यालय स्थापित किया जा सकेगा। इसके साथ ही पांच करोड़ रुपये के गारंटी फंड की व्यवस्था समाप्त करने का फैसला लिया गया है। वन भूमि से जुड़े मामलों के जल्द निस्तारण के लिए पीएमयू बनाने और मामलों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने पर भी सहमति बनी।

वहीं, कर्मचारी आचरण नियमों में बदलाव और नजूल भूमि के नियमितीकरण से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।