देश

उत्तराखंड में बारिश से 181 सड़कें बंद, 113 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड में बारिश से 181 सड़कें बंद, 113 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल

प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रदेश में कुल एक सौ इक्यासी सड़कें बंद हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 113 सड़कें बंद हैं। पीडब्लूडी के प्रमुख अभियंता राजेश चंद्र शर्मा ने कहा कि एक बार मौसम ठीक हुआ था, लेकिन दोबारा खराब मौसम के चलते सड़कें फिर बंद हो गईं।

उम्मीद है कि आज शाम तक मौसम ठीक होते ही एक-दो दिन में सभी बंद सड़कें खोल दी जाएंगी। वहीं सड़क निर्माण की प्रगति पर भी बारिश का असर पड़ा है। विभाग ने इस साल 5 हजार 500 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और सुधारीकरण का लक्ष्य रखा है, जिसमें से अब तक करीब 25 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।

बाइट- राजेश चंद शर्मा, प्रमुख अभियंता, पीडब्ल्यूडी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।