उत्तराखंड: बारिश और बदलते मौसम के बीच मौसमी बीमारियों का खतरा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड: उत्तराखंड: बारिश और बदलते मौसम के बीच मौसमी बीमारियों का खतरा
एंकर- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और बदलते मौसम के बीच डेंगू, मलेरिया, जलजनित और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। बारिश के कारण जलभराव होने से मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ जाती है, वहीं तापमान में गिरावट से सर्दी-जुकाम और श्वसन संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मौसम सामान्य होने तक बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने डेंगू और मलेरिया से बचाव के साथ ही जलजनित बीमारियों को लेकर भी सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
बाइट- डॉ. मनोज कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून