राज्य

उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

02 सितम्बर 2026, देहरादून:

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने आज देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। वहीं, अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार राज्य में आगामी 7 सितंबर तक अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है।

वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए आज चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों के स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बारिश और भूस्खलन के कारण 100 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हैं। पर्वतीय और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और संवेदनशील स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।