मनोरंजन

उत्तराखंड की बेटी अद्वैता काला को प्रसार भारती में बड़ी जिम्मेदारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड की बेटी अद्वैता काला को प्रसार भारती में बड़ी जिम्मेदारी

साहित्य, सिनेमा और पत्रकारिता में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाली पौड़ी की बेटी अद्वैता काला को प्रसार भारती में अहम जिम्मेदारी मिली है।

14 नवम्बर 2026, देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के सुमाड़ी गांव की निवासी, अद्वैता काला को देश के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है। साहित्य, सिनेमा और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी अद्वैता काला की इस नियुक्ति को उनके व्यापक अनुभव और रचनात्मक योगदान का महत्वपूर्ण सम्मान माना जा रहा है।

प्रसार भारती में प्रधान सलाहकार के रूप में उनकी नियुक्ति को सार्वजनिक प्रसारण व्यवस्था में साहित्य, सिनेमा, पत्रकारिता और जनसंचार के उनके व्यापक अनुभव के उपयोग की दिशा में अहम कदम है।

अद्वैता काला का चर्चित उपन्यास ऑलमोस्ट सिंगल बेस्टसेलर रहा है। इसके अवाला उनकी पुस्तकों का प्रकाशन अमेरिका और फ्रांस में भी हो चुका है, जिससे उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान मिली।

सिनेमा के क्षेत्र में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा, उन्होंने बहुचर्चित हिंदी फिल्म कहानी की पटकथा लिखी है। इस फिल्म के लिए उन्हें स्क्रीन अवॉर्ड और जी सिने अवॉर्ड सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसके अलावा वह एक सक्रिय स्तंभकार और राजनीतिक-सामाजिक विश्लेषक के रूप में भी अपनी पहचान रखती हैं। विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों और टेलीविजन मंचों के माध्यम से वह समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखती रही हैं।

अद्वैता काला का अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड और पैतृक गांव से गहरा जुड़ाव है। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने 'प्रोजेक्ट भुली' के माध्यम से पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न गांवों और स्थानीय समुदायों तक सहायता पहुंचाने की सराहनीय पहल की थी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड की बेटी अद्वैता काला को प्रसार भारती में प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है। यह पद सार्वजनिक प्रसारण के क्षेत्र में नई दिशा देने का संकेत है। काला ने साहित्य, सिनेमा और पत्रकारिता में राष्ट्रीय‑अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है, जिससे उनके अनुभव से प्रसार भारती की सामग्री और पहुँच में सुधार सम्भव है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर लाती है और प्रसार भारती के कार्य में विविधता तथा समावेशिता को बढ़ावा देती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि स्थानीय क

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।