राजनीति

उत्तराखंड: भराड़ीसैंण: सदन में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम धामी ने साधा निशाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: भराड़ीसैंण: सदन में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम धामी ने साधा निशाना

स्लग- विधानसभा सत्र

Category- राजनीति / विधानसभा

उत्तराखंड: भराड़ीसैंण: सदन में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम धामी ने साधा निशाना

एंकर- उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर और बाहर सियासी माहौल गरमाया रहा। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर बैठकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने कांग्रेस विधायकों के फोटो सेशन में शामिल नहीं होने पर आपत्ति जताई और इसे विधानसभा की गरिमा और संसदीय परंपराओं का अपमान बताया।

इसके बाद कांग्रेस विधायक काले कपड़े लेकर सदन के वेल में पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। विपक्ष के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को घेरते हुए उसके रवैये पर सवाल उठाए।

वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर लगातार सवाल उठा रहा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि सरकार जनता से जुड़े बुनियादी सवालों पर चर्चा करने से बच रही है।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

बाइट - यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।