उत्तराखंड: भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में शुरू हुआ दो दिवसीय सत्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में मंगलवार को दो दिवसीय विधानसभा सत्र का विधिवत शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ हुआ। इससे पूर्व विधानसभा भवन के प्रवेश द्वार पर सदन में पहुंचे जनप्रतिनिधियों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के सदस्यों और विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगें सदन के पटल पर प्रस्तुत कीं। इसके साथ ही विभिन्न अध्यादेशों और विधानसभा की कार्यवाही से संबंधित विवरण सदन के पटल पर रखे गए। मुख्यमंत्री उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधन अध्यादेश, 2026 को सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगे।
वहीं, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन अध्यादेश, 2026 को सदन के पटल पर रखेंगे। संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली, 2005 के नियम 300 के अंतर्गत प्राप्त सूचनाओं पर की गई कार्रवाई का विवरण भी सदन के पटल पर रखेंगे।
यह कार्रवाई विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण द्वारा जारी प्रक्रिया संबंधी निर्देश संख्या-14 के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। दो दिवसीय विधानसभा सत्र के पहले दिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ सदन के भीतर और बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों और सरकार की गलत नीतियों के विरोध में अपनी आवाज उठा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में संचालित विकास कार्यों के लिए बजट की कमी न हो, इसके लिए अनुपूरक बजट में आवश्यक व्यवस्था की गई है। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं को गति देने के साथ जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए।
बाइट 1- सुबोध उनियाल, संसदीय कार्यमंत्री
बाइट 2- यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष
बाइट 3- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में दो दिवसीय सत्र का औपचारिक शुभारंभ हुआ, जिसमें राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ वैदिक मंत्रोच्चार भी शामिल था। यह कार्यक्रम उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी के राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि यहाँ से राज्य की नीतिगत निर्णय लिये जाते हैं। सत्र की शुरुआत से राज्य के विकास योजनाओं, बजट और कानून निर्माण पर चर्चा शुरू होगी, जिससे आम जनता को नई योजनाओं और सुधारों के बारे में जानकारी मिलेगी और उन्हें अपने अधिकारों और सुविधाओं के लिये आवाज उठाने का मंच मिलेगा।