उत्तराखंड: भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चमोली के भराड़ीसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सत्र की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक डॉ. निलेश आनंद भरणे और गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने विधानसभा परिसर के प्रवेश द्वारों पर सघन जांच और वैध पासधारकों को ही प्रवेश देने के निर्देश दिए।
साथ ही बैरियरों पर तैनात पुलिस बल को जुलूस, धरना-प्रदर्शन और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, आपसी समन्वय बनाए रखने और ड्यूटी में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए। विधानसभा परिसर, बैरियरों और महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि सत्र के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।