व्यापार

उत्तराखंड: भारत-नेपाल की साझी संस्कृति के प्रतीक जौलजीबी मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: भारत-नेपाल की साझी संस्कृति के प्रतीक जौलजीबी मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत और सदियों पुराने व्यापारिक संबंधों का प्रतीक ऐतिहासिक जौलजीबी मेला शनिवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काली और गोरी नदियों के संगम पर दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ को 102 करोड़ 72 लाख रुपये की 25 विकास योजनाओं की सौगात दी।

इनमें 24 योजनाओं का शिलान्यास और एक योजना का लोकार्पण शामिल है। साथ ही मेले के आयोजन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जौलजीबी मेला भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों के विकास को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।

शिलान्यास की प्रमुख योजनाओं में पिथौरागढ़ में 23 करोड़ 26 लाख की लागत से सर्किट हाउस, घाट पंपिंग पेयजल योजना, खोतिला और घाटधार में बाढ़ सुरक्षा कार्य तथा रामगंगा नदी पर मोटर पुल का निर्माण शामिल है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

💡 पृष्ठभूमि (Background)

जौलजीबी मेला, जिसे भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन व्यापारिक संबंधों का प्रतीक माना जाता है, इस शनिवार पिथौरागढ़ में शुरू हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काली और गोरी नदियों के संगम पर दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया, साथ ही 102 करोड़ 72 लाख रुपये की 25 विकास योजनाओं की सौगात दी। यह कार्यक्रम दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है। आम जनता के लिए यह मेला रोजगार के अवसर, सांस्कृतिक समृद्धि औ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।