राज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, आज कई जिलों में स्कूल बंद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, आज कई जिलों में स्कूल बंद

05 सितम्बर 2026, देहरादून: प्रदेश में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। चंपावत, हरिद्वार और अल्मोड़ा समेत कई जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और पौड़ी में आज कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने और नदी-नालों तथा संवेदनशील स्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचने की अपील की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।