राजनीति

उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश सहप्रभारी बांसुरी स्वराज ने टिहरी में पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ की बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश सहप्रभारी बांसुरी स्वराज ने टिहरी में पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ की बैठक

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज नई टिहरी पहुंचीं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। ’बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया’।

बांसुरी स्वराज ने विश्वास जताया कि भाजपा प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ जनता के बीच पहुंचे और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाए। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने, पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बाइट- बांसुरी स्वराज, प्रदेश सहप्रभारी, भाजपा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।