अपराध

उत्तराखंड: बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए देहरादून पुलिस सतर्क

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए देहरादून पुलिस सतर्क

देहरादून में बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। बुजुर्गों के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने और उन्हें सुरक्षित माहौल देने के लिए पुलिस ने नियमित संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि सभी थानों और चौकियों को अपने क्षेत्र के बुजुर्ग नागरिकों से लगातार संपर्क में रहने को कहा गया है, ताकि उनकी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके।

पुलिस का उद्देश्य है कि बुजुर्गों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर के बुजुर्गों को स्थानीय चीता पुलिसकर्मी का संपर्क नंबर जरूर उपलब्ध कराएं। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 या स्थानीय पुलिसकर्मी से संपर्क कर तत्काल मदद ली जा सकती है।

बाइट- शेखर चंद्र सुयाल, एसपी सिटी, देहरादून

🎙️ जनता का संदेश का मत

सुरक्षा के प्रति जागरूकता से बुजुर्गों का जीवन बेहतर होता है। पुलिस के सतर्क कदम हमें यह सिखाते हैं कि समाज के सबसे संवेदनशील वर्गों के प्रति हम सभी की जिम्मेदारी है। जब हम बुजुर्गों से नियमित संवाद करते हैं, तो उनके डर और समस्याएँ समय रहते हल हो जाती हैं, जिससे हिंसा और उपेक्षा की संभावना घटती है। इस पहल से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि सहानुभूति और सहयोग से हम एक सुरक्षित, समावेशी समाज बना सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।