राज्य

उत्तराखंड: चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, कई जिलों में महसूस किए गए झटके

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, कई जिलों में महसूस किए गए झटके

स्लग- भूकंप के झटके- उत्तराखंड

Category- आपदा / उत्तराखंड

उत्तराखंड: चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, कई जिलों में महसूस किए गए झटके

एंकर- उत्तराखंड में मंगलवार देर रात भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रात 10 बजकर 23 मिनट पर चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई 13 किलोमीटर थी और इसका केंद्र जोशीमठ से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण में रहा। भूकंप के झटके चमोली के अलावा देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी के कोटद्वार, बागेश्वर और अल्मोड़ा में भी महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग घबराकर घरों और भवनों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।