राज्य

उत्तराखंड: चमोली का ड्यारीसेरा बुग्याल बना ‘ट्रैक ऑफ द ईयर’

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: चमोली का ड्यारीसेरा बुग्याल बना ‘ट्रैक ऑफ द ईयर’

उत्तराखंड पर्यटन परिषद ने इस बार चमोली जिले के ड्यारीसेरा बुग्याल को इस वर्ष ‘ट्रैक ऑफ द ईयर’ के लिए चयनित किया है। इसका उद्देश्य प्रकृति संरक्षण के साथ पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना और स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर विकसित करना है। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि ‘ट्रैक ऑफ द ईयर’ के रूप में चयनित होने के बाद ड्यारीसेरा बुग्याल को साहसिक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार तथा स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होने की संभावना है।

बाइट - गौरव कुमार, जिलाधिकारी, चमोली

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।