राज्य

उत्तराखंड: चमोली: गौचर में शिक्षकों को दिया जा रहा गतिविधि आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: चमोली: गौचर में शिक्षकों को दिया जा रहा गतिविधि आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण

स्लग- शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण

Category- शिक्षा / शिक्षक प्रशिक्षण

उत्तराखंड: चमोली: गौचर में शिक्षकों को दिया जा रहा गतिविधि आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण

एंकर- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से उत्तराखंड के चमोली जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषयों के माध्यम से गतिविधि आधारित शिक्षण तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा के विकास पर जोर दिया जा रहा है।

साथ ही शिक्षकों को मूल्यांकन की नवीन तकनीकों की जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण के अगले चरण में गणित और अंग्रेजी विषयों को शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की रुचि और क्षमता के अनुरूप शिक्षण को बढ़ावा देना और कक्षा-कक्ष में भयमुक्त वातावरण तैयार करना है।

बाइट- भगवती रावत, मास्टर ट्रेनर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।