उत्तराखंड: चमोली-गोपेश्वर नगर पालिका को सीएसआर से मिली स्वच्छता सामग्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नगर पालिका चमोली-गोपेश्वर को स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के लिए ओएनजीसी और शिवालिक शिक्षण संस्थान की ओर से सीएसआर फंड के तहत लाखों रुपये की स्वच्छता संबंधी सामग्री उपलब्ध कराई गई। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने ओएनजीसी और शिवालिक शिक्षण संस्थान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उपलब्ध कराई गई सामग्री का उपयोग नगर पालिका द्वारा स्वच्छता संबंधी कार्यों में किया जाएगा।
वहीं, ओएनजीसी के प्रतिनिधि ललित मोहन लखेड़ा ने बताया कि कंपनी सीएसआर फंड के माध्यम से उत्तराखंड के सीमांत जनपदों में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के 2,000 से अधिक स्कूलों में शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में चमोली जनपद की सबसे बड़ी नगर पालिका चमोली-गोपेश्वर को भी स्वच्छता कार्यों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सीएसआर के माध्यम से इस तरह के कार्यक्रम लगातार जारी रखे जाएंगे, ताकि इसका लाभ आम जनता तक पहुंच सके।
बाइट 1- संदीप रावत, अध्यक्ष, नगर पालिका, चमोली
बाइट 2- ललित मोहन लाखेड़ा, प्रतिनिधि, ओएनजीसी