राज्य

उत्तराखंड: चमोली: जैविक आलू की खेती से युवाओं को मिल रहा रोजगार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: चमोली: जैविक आलू की खेती से युवाओं को मिल रहा रोजगार

स्लग- जैविक आलू की खेती (चमोली)

Category- कृषि / स्वरोजगार

उत्तराखंड: चमोली: जैविक आलू की खेती से युवाओं को मिल रहा रोजगार

एंकर- उत्तराखंड के चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र नंदानगर के रामणी गांव में जैविक आलू की खेती स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का जरिया बन रही है। उद्यान विभाग की पहल से युवा बिना रासायनिक खाद और कीटनाशकों के आलू का उत्पादन कर रहे हैं। प्रमाणित बीजों से तैयार फसल से उन्हें अच्छी पैदावार और आमदनी मिल रही है।

इस वित्तीय वर्ष में अब तक 25 क्विंटल से अधिक आलू का उत्पादन हो चुका है, जबकि 25 नाली क्षेत्र में फसल की खुदाई बाकी है। उद्यान विभाग के नर्सरी प्रभारी किशोरी लाल आर्य के मुताबिक, शेष क्षेत्र में आलू की खुदाई जारी है। उत्पादित आलू को दूसरे स्थानों पर भी भेजा जा रहा है। इससे विभाग को राजस्व मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

बाइट- संजीत, स्थानीय युवा

बाइट- किशोरी लाल आर्य, नर्सरी प्रभारी, रामणी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।