उत्तराखंड: चमोली जिले के गोपेश्वर में पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पहाड़ के इन नन्हे वैज्ञानिकों के सपने बड़े हैं... किसी ने आपदा से बचाव का मॉडल तैयार किया, तो किसी ने पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण का समाधान खोजने की कोशिश की। चमोली के गोपेश्वर में आयोजित पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव में सीमांत क्षेत्रों के स्कूली बच्चों ने अपने वैज्ञानिक मॉडल और अनोखे आइडिया पेश किए।
खास बात ये कि बच्चों के प्रोजेक्ट स्थानीय समस्याओं पर आधारित हैं। आपदा प्रबंधन के साथ पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण और मानव जीवन से जुड़े विषयों पर भी बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। दूर-दराज के स्कूलों से आए इन छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल के जरिए ये दिखाने की कोशिश की कि पहाड़ की चुनौतियों का समाधान स्थानीय स्तर पर विज्ञान और तकनीक की मदद से कैसे खोजा जा सकता है।
बाइट 1- दिव्यांशु जोशी, प्रतिभागी
बाइट 2- नरेंद्र सिंह रावत, कार्यक्रम समन्वयक
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर में आयोजित पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव के बारे में है, जहाँ सीमांत क्षेत्रों के स्कूली बच्चे अपने वैज्ञानिक मॉडल और अनोखे आइडिया प्रस्तुत कर रहे हैं। यह विषय शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं के समाधान पर केंद्रित है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कैसे युवा प्रतिभाएँ आपदा प्रबंधन, पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण जैसी चुनौतियों का सामना कर सकती हैं। इसका आम जनता पर असर यह हो सकता है कि यह जागरूकता बढ़ाएगा, स्थान