अपराध

उत्तराखंड: चमोली: जोशीमठ के चाय गांव के पास हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना, छह लोग सवार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: चमोली: जोशीमठ के चाय गांव के पास हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना, छह लोग सवार

स्लग- हेलीकॉप्टर क्रैश

Category- आपदा / हवाई दुर्घटना

उत्तराखंड: चमोली: जोशीमठ के चाय गांव के पास हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना, छह लोग सवार

एंकर- उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से दर्शन करने के बाद वापस लौट रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में अचानक लापता हो गया। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से उड़ान भरकर लौट रहा था। इसी दौरान जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र के पास चाई गांव की पहाड़ी के नजदीक हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया।

हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री शामिल थे। वहीं उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

बाइट- प्रतीक जैन, सीईओ, यूकाडा

🎙️ जनता का संदेश का मत

हेलीकॉप्टर दुर्घटना ने हमें याद दिलाया कि सुरक्षा नियमों का पालन और तकनीकी निरीक्षण अनिवार्य हैं। जब हम यात्रा पर निकलें, तो मानवीय सहानुभूति और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को निभाएँ। ऐसी घटनाएँ हमें यह सिखाती हैं कि तैयारी और जागरूकता से जोखिम घटते हैं, और समाज में आपसी सहयोग से हम आपदाओं को कम कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।