उत्तराखंड: चमोली में श्री नंदादेवी लोकजात यात्रा संपन्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चमोली जिले के थराली, नंदानगर और नारायणबगड़ विकासखंडों में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध श्री नंदादेवी लोकजात यात्रा विधिवत संपन्न हो गई। 5 सितंबर को सिद्धपीठ कुरूड़ मंदिर से शुरू हुई यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए बेदनी बुग्याल पहुंची, जहां सप्तमी की जात के बाद मां नंदा राजराजेश्वरी देवराड़ा पहुंचीं।
देवराड़ा पहुंचने पर हजारों श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मां नंदा का स्वागत किया। परंपरा के अनुसार मां नंदा राजराजेश्वरी अब छह महीने तक अपने ननिहाल देवराड़ा में विराजमान रहेंगी। इस अवसर पर थराली विधायक भूपालराम टम्टा भी सिद्धपीठ देवराड़ा पहुंचे। उन्होंने लोकजात यात्रा के सफल आयोजन पर आयोजकों और श्रद्धालुओं को बधाई दी और मां नंदा से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और धन-धान्य की कामना की।
बाइट 1- सुशील रावत, केंद्रीय अध्यक्ष, परगना नंदाक बधाण
बाइट 2- भूपालराम टम्टा, विधायक, थराली
🎙️ जनता का संदेश का मत
भक्ति-भरी यात्राएँ हमें एकजुट करती हैं, परन्तु जब सामाजिक मतभेद या व्यक्तिगत विवाद उत्पन्न हों, तो शांतिपूर्ण संवाद और कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए। संघर्ष के समय सहानुभूति और संयम से समाधान खोजें, ताकि सभी को समरसता और सम्मान का अनुभव हो।