उत्तराखंड: चमोली के सीमल्ट गांव में आपदा प्रभावित चार परिवारों को रेडक्रॉस ने बांटी राहत सामग्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चमोली जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए भारतीय रेडक्रॉस शाखा चमोली सहारा बनने का काम कर रही है। बीते 4 अक्टूबर 2026 को कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के सीमल्ट गांव में आई आपदा के चलते चार परिवार बेघर हो गए थे। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को अस्थायी राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई थी।
वहीं, भारतीय रेडक्रॉस शाखा चमोली की टीम भी गांव पहुंची और प्रभावित परिवारों का हाल जाना। सीमल्ट गांव में आई आपदा ने चार परिवारों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। उनके मकान, गौशालाएं और जीवनभर की मेहनत से जुटाई गई संपत्ति आपदा की भेंट चढ़ गई। प्रभावित परिवारों के सामने अब रहने और भविष्य को लेकर संकट खड़ा हो गया है।
आपदा प्रभावित रीना देवी का कहना है कि उनको स्थायी पुनर्वास की जरूरत है। इधर, भारतीय रेडक्रॉस शाखा चमोली की टीम जिला मुख्यालय गोपेश्वर से आवश्यक राहत सामग्री लेकर दूरस्थ सीमल्ट गांव पहुंची। टीम ने आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान रेडक्रॉस के राज्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश भट्ट ने कहा कि जनपद में विभिन्न आपदाओं के दौरान भारतीय रेडक्रॉस शाखा चमोली प्रभावितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करती है।
सीमल्ट गांव में भी राहत सामग्री पहुंचाकर प्रभावित परिवारों के दुख-दर्द और परेशानियों को कम करने का प्रयास किया गया है।
बाइट 1- रीना देवी, आपदा प्रभावित
बाइट 2- ओमप्रकाश भट्ट, राज्य प्रतिनिधि, भारतीय रेडक्रॉस