उत्तराखंड: चम्पावत में सेब बागवानी को बढ़ावा, अल्ट्रा हाई-डेंसिटी तकनीक से उत्पादन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Slug- एप्पल मिशन
उत्तराखंड: चम्पावत में सेब बागवानी को बढ़ावा, अल्ट्रा हाई-डेंसिटी तकनीक से उत्पादन
उत्तराखंड के चम्पावत जिला अब सेब बागवानी के लिए भी नई पहचान बना रहा है। एप्पल मिशन के तहत जिले के किसान बड़ी संख्या में सेब का उत्पादन कर रहे हैं। यहां अल्ट्रा हाई-डेंसिटी तकनीक से सेब उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। एप्पल मिशन के तहत किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
पर्वतीय जलवायु और उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों वाले चम्पावत में वर्षों से सेब की खेती होती रही है, लेकिन अब एप्पल मिशन के जरिए इसे आधुनिक और व्यावसायिक स्वरूप दिया जा रहा है। जिले के किसान पारंपरिक बागवानी से आगे बढ़कर नई तकनीकों को अपना रहे हैं। यहां यहां गाला, ग्रैनी स्मिथ और किंग रोट जैसी उन्नत किस्मों के साथ आधुनिक रूटस्टॉक का उपयोग किसानों को बेहतर परिणाम दे रहा है। चम्पावत के प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी रोहित कुमार का कहना है कि एप्पल मिशन के तहत किसानों को अल्ट्रा हाई-डेंसिटी बागवानी तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उद्यान विभाग के अनुसार अब तक जिले के 79 किसानों ने 16 दशमलव 84 हेक्टेयर क्षेत्र में अल्ट्रा हाई-डेंसिटी सेब बागान स्थापित किए हैं। लाभार्थी किसान कमलगिरी का कहना है कि योजना के तहत किसानों को अनुदान सहायता भी प्रदान की जा रही है। इससे नई पीढ़ी के किसान भी बागवानी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। चम्पावत में आधुनिक सेब उत्पादन का दायरा बढ़ रहा है। उत्पादन में बढ़ोतरी के शुरुआती परिणाम यह संकेत दे रहे हैं कि भविष्य में चम्पावत सेब उत्पादन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
बाइट-1 रोहित कुमार, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी
बाइट-2 -कमल गिरी, प्रगतिशील किसान