उत्तराखंड के चारधाम में तापमान माइनस 8°C से कम:तमिलनाडु समेत 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में AQI 482
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड के चारों धामों में आज सुबह तापमान माइनस में दर्ज किया गया। केदारनाथ में न्यूनतम तापमान -8°C, बद्रीनाथ में -9°C, गंगोत्री में -13°C और यमुनोत्री में -6°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, केदारनाथ में चार दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद अब तक बर्फ नहीं पिघली है। मौसम विभाग ने 5 नवंबर से दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत के 6 राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है।
इनमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। आज तमिलनाडु के तूतीकोरिन में भी भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में गुरुवार सुबह हवा बेहद खराब रही। सुबह 8:01 बजे राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 482 दर्ज किया गया। कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 7 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों में मौसम की खबरें… यूपी: सुबह कोहरा-शाम को ठिठुरन बढ़ी, नोएडा की हवा सबसे ज्यादा खराब, AQI 405 पहुंचा उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है।
सुबह और शाम हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है, जबकि कई जिलों में कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। गुरुवार सुबह भी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ समेत 10 शहरों में कोहरा छाया हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: 10 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी नहीं, धूप खिलने से लोगों को ठंड से मिलेगी राहत हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। खासकर दिन के समय धूप निकलने से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: सभी जिलों में मौसम शुष्क, चारधामों में तापमान -8°C से नीचे; 12 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में धुंध छाई रह सकती है। वहीं, केदारनाथ में चार दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद अब तक बर्फ नहीं पिघली है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: नवंबर में अधिकतम पारा सामान्य से ज्यादा रहेगा, सुबह-शाम हल्की ठंड का होगा अहसास बिहार में आज मौसम शुष्क
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar