व्यापार

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के बाद शीतकालीन पर्यटन की तैयारी तेज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के बाद शीतकालीन पर्यटन की तैयारी तेज

उत्तराखंड:चारधाम यात्रा के बाद शीतकालीन पर्यटन की तैयारी तेज

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बाद अब शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष चारधाम यात्रा में 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के पर्यटन कारोबारियों, होटल व्यवसायियों और परिवहन से जुड़े लोगों को मिला है। 16 नवंबर को भगवान बदरी विशाल के कपाट बंद होने के साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा।

इसके बाद पर्यटकों का रुख शीतकालीन पर्यटन स्थलों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। जनपद चमोली में बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के साथ ही औली, पांडुकेश्वर, बेदनी बुग्याल जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। ऐसे में शीतकालीन पर्यटन से स्थानीय कारोबारियों और युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।

वहीं जिला प्रशासन ने भी पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा किया है। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ के मुताबिक इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान शासन और प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया, जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब पहुंचे।

इस वर्ष 22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए, जबकि तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका। अब इस सफलता के बाद शीतकालीन यात्रा और पर्यटन पर प्रशासन का फोकस है। जिसको लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।

बाइट 1- जसवीर सिंह, व्यापारी, पांडुकेश्वर

बाइट 2- चंद्रशेखर वशिष्ठ, उपजिलाधिकारी, ज्योतिर्मठ

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बाद शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। यह विषय उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग के लिए नया मोड़ दर्शाता है, क्योंकि चारधाम के 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन से पर्यटन से जुड़ी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि शीतकालीन पर्यटन से राजस्व में वृद्धि, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलता है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, जैसे होटल, परिवहन और स्थानीय व्यवसायों में आय बढ़ेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे औ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।