उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 56 लाख के पार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- चारधाम यात्रा रिकॉर्ड- उत्तराखंड
Category- चारधाम यात्रा / पर्यटन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 56 लाख के पार
एंकर- उत्तराखंड में इस साल चारधाम यात्रा ने श्रद्धालुओं की संख्या के पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। अब तक करीब 56 लाख श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। इनमें बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में ही 36 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के मुताबिक सरकार और प्रशासन की व्यवस्थाओं के चलते मानसून के बाद भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। यात्रा के लिए अभी करीब डेढ़ माह का समय शेष है, ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
बाइट- हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, बीकेटीसी