उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से सीमांत गांव माणा की आर्थिकी को मिली नई मजबूती
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चारधाम यात्रा का लाभ अब सीमांत गांवों की आर्थिकी को भी मजबूती दे रहा है। देश के प्रथम गांव माणा में इस वर्ष पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद देखने को मिली है। बदरीनाथ धाम में दर्शन के साथ पर्यटक माणा गांव की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली को करीब से जानने पहुंच रहे हैं। इससे गांव के स्थानीय कारोबार और रोजगार को भी नई गति मिली है।
बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं, लेकिन इस यात्रा सीजन में माणा गांव में पर्यटकों की अच्छी आमद रही। पर्यटक यहां की खूबसूरत वादियों और सांस्कृतिक विरासत का आनंद लेने के साथ स्थानीय उत्पादों की खरीदारी भी कर रहे हैं। गांव की महिलाएं ऊन से बने स्वेटर, कपड़े और हस्तनिर्मित वस्तुओं के साथ स्थानीय जड़ी-बूटियों से तैयार उत्पाद बेचकर आजीविका चला रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या से उनकी आय और रोजगार के अवसरों में इजाफा हुआ है।
बाइट 1- पर्यटक
बाइट 2- पीतांबर मोल्फा, पूर्व प्रधान, माणा गांव
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर उत्तराखंड के सीमांत गांव माणा में चारधाम यात्रा के प्रभाव को दर्शाती है, जहाँ पर्यटकों की बढ़ती आमद से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिली है। चारधाम के बदरीनाथ धाम के दर्शन के साथ आने वाले आगंतुकों ने माणा की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली को निकट से अनुभव किया, जिससे गांव के व्यापार और रोजगार में उछाल आया। यह घटना दिखाती है कि धार्मिक पर्यटन ग्रामीण विकास में कैसे योगदान दे सकता है। आम जनता के लिए इसका मतलब है अधिक रोजगार के अवसर, बेहतर बुनियादी ढाँचा और सांस्कृतिक प