उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रहे श्रद्धालु, इस बार नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चारधाम यात्रा इस साल नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर अहम अपील की है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने यात्रियों से -सचेत- और -भूदेव- ऐप डाउनलोड करने का आग्रह किया है। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दे रहा है।
आपदा प्रबंधन सचिव के मुताबिक, सचेत ऐप के जरिए मौसम संबंधी चेतावनियां मिल सकती हैं, जबकि भूदेव ऐप भूकंप जैसी भूगर्भीय हलचलों से जुड़े अलर्ट के लिए उपयोगी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान मौसम के अपडेट पर नजर रखें और किसी भी चेतावनी को नजर अंदाज न करें।
यात्रा शुरू करने से पहले दोनों ऐप डाउनलोड करने से आपात स्थिति में समय रहते सतर्क रहने में मदद मिल सकती है।
बाइट- विनोद कुमार सुमन, सचिव, आपदा प्रबंधन