राजनीति

उत्तराखंड: चुनाव से पहले दल-बदल पर भाजपा-कांग्रेस में बयानबाजी तेज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: चुनाव से पहले दल-बदल पर भाजपा-कांग्रेस में बयानबाजी तेज

स्लग- उत्तराखंड दल-बदल की सियासत

Category- राजनीति

उत्तराखंड: चुनाव से पहले दल-बदल पर भाजपा-कांग्रेस में बयानबाजी तेज

एंकर- उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल को लेकर सियासत तेज हो गई है। रामशरण नौटियाल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के भाजपा के एक और वरिष्ठ नेता के कांग्रेस के संपर्क में होने के दावे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पलटवार किया है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि चुनावी साल में दल-बदल होता है। कुछ नेता कांग्रेस से भाजपा में आएंगे, तो कुछ महत्वाकांक्षी नेता भाजपा छोड़कर भी जा सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में भी टूट होगी और कई नेता भाजपा में शामिल होंगे। भट्ट ने कहा कि पार्टी में किसे शामिल करना है और किसे नहीं, इस पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी और एक-दो नेताओं के पार्टी छोड़ने से भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बाइट- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड, भाजपा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।