उत्तराखंड: डॉ. ढाल सिंह बिसेन के राज्यपाल बनने पर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राष्ट्रपति सचिवालय ने कई राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है। जिसमें मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. बिसेन का लंबा राजनीतिक अनुभव है। उन्होंने विधायक, मंत्री और सांसद के तौर पर बड़ी जिम्मेदारियां निभाई हैं। ऐसे में उनके अनुभव का सीधा लाभ उत्तराखंड राज्य को भी मिलेगा।
बाइट -सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री