अपराध

आज उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, जनसभा को करेंगे संबोधित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आज उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, जनसभा को करेंगे संबोधित

नवंबर 06, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। राज्य स्थापना दिवस से पहले अमित शाह आज 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल पदयात्रा और जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी का दावा है कि जनसभा में 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता जुटेंगे।

कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन घोषित किया गया है और कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इसके बाद रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होंगे, जहां उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाएगा।राष्ट्रपति पुलिस कलर किसी पुलिस बल के लिए विशिष्ट सम्मान है, जो उसकी सेवाओं और गौरवशाली परंपरा से जुड़ा है।

देहरादून में उनके दौरे के दौरान सरकारी कार्यक्रमों के साथ बीजेपी की संगठनात्मक और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी। बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह के दौरे से पहले कल परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया।

FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।