उत्तराखंड : देहरादून: अखिलेश यादव की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- अखिलेश यादव का विरोध-avb
Category- राजनीति
उत्तराखंड : देहरादून: अखिलेश यादव की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन
एंकर-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी के विरोध में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में रविवार को कुठाल गेट पर अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बयान की निंदा करते हुए अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने राजनीतिक बौखलाहट में इस तरह का बयान दिया है। गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने मांग की कि अखिलेश यादव अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगें।
बाइट- गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री