उत्तराखंड: देहरादून में अंतरराष्ट्रीय ठौउड़ा महोत्सव-2026 का आगाज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देहरादून के परेड ग्राउंड में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ठौउड़ा महोत्सव-2026 का शुभारंभ हो गया है। 24 से 27 अक्टूबर तक आयोजित इस महोत्सव में उत्तराखंड की जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊंनी और रवांई की संस्कृति के साथ गोरखाली और पंजाबी परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है। महोत्सव के शुभारंभ पर सांस्कृतिक एवं स्वच्छता रैली निकालकर नशामुक्त समाज का संदेश भी दिया गया।
रैली में भगवान राम और मां नंदा-सुनंदा की आकर्षक झांकियों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकार शामिल हुए। आयोजकों का कहना है कि महोत्सव का उद्देश्य लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। त्रिकोण संस्था की निदेशक नेहा शर्मा ने बताया कि इस बार कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को विशेष रूप से अभियान से जोड़ा जा रहा है।
इसके जरिए युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और नशामुक्त उत्तराखंड के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
बाइट 1- कुंदन सिंह चौहान, अध्यक्ष, ठौउड़ा महोत्सव, आयोजन समिति
बाइट 2- नेहा शर्मा, निदेशक, त्रिकोण संस्था
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर देहरादून में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ठौउड़ा महोत्सव-2026 के आरम्भ के बारे में है, जो चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम है। महोत्सव में उत्तराखंड के जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊंनी, रवांई, गोरखाली और पंजाबी परंपराओं का संगम दिखाया गया है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देता है और पर्यटन तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करता है। इसके अलावा, नशामुक्त समाज के संदेश के साथ स्वच्छता रैली से समाज में जागरूकता बढ़ती है। इससे आम जनता को सांस्कृतिक गर्व, पर्यटन के अवस