उत्तराखंड: देहरादून में दिव्यांग शिविर में 42 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जिलाधिकारी के निर्देश पर गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सा, समाज कल्याण, बाल विकास, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और निर्वाचन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य, बैंकिंग और निर्वाचन संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में 42 दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने सात नए बैंक खाते खोले। समाज कल्याण विभाग ने दूरस्थ क्षेत्रों से आए दिव्यांगजनों के आवागमन के लिए टैक्सी की व्यवस्था की। शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा और जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इस क्रम में आज एक और दिव्यांग शिविर खंड विकास अधिकारी कार्यालय, डोईवाला परिसर में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित किया जा रहा है।