राज्य

उत्तराखंड: देहरादून में हाम्रो दशैं महोत्सव, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: देहरादून में हाम्रो दशैं महोत्सव, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का सम्मान

स्लग- हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव

Category- संस्कृति / सैनिक सम्मान

उत्तराखंड: देहरादून में हाम्रो दशैं महोत्सव, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का सम्मान

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा की ओर से आयोजित ‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शामिल हुए। मानेकशॉ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने वीर नारियों, वीर माताओं, पूर्व सैनिकों और नेपाल में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गणेश जोशी ने दशहरे और दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गोर्खाली समाज का भारतीय सेना में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और गोर्खाली सैनिकों ने देश की रक्षा में साहस और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाई है। मंत्री ने गोर्खाली सुधार सभा के सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।

नेपाल में आपदा राहत के लिए अपना एक माह का वेतन देने पर सभा ने मंत्री गणेश जोशी को सम्मान पत्र भेंट कर आभार जताया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।