उत्तराखण्ड : देहरादून में जलेगा 181 फीट ऊंचा रावण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देहरादून के परेड मैदान में इन दिनों दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। परेड ग्राउंड में बनाए जा रहा रावण का पुतला और उसकी भव्यता हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही है। देश-विदेश में अपनी कला का लोहा मनवाने वाले हरियाणा के अंबाला निवासी कारीगर तेजिंदर चौहान ने इस बार देहरादून में विशेष और रिकॉर्डेड पुतलों का निर्माण किया है।
पुतला निर्माण में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इको-फ्रेंडली क्रैकर्स का इस्तेमाल किया गया हैं। तेजिंदर चौहान ने बताया कि इस बार देहरादून के परेड ग्राउंड में 181 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है, जिसे रिमोट कंट्रोल के जरिए दहन किया जाएगा। वहीं आयोजक बन्नू बिरादरी के प्रधान संतोख नागपाल ने बताया कि इस बार 181 फीट ऊंचा रावण का पुतला और लंका का भव्य रूप अपने आप में एक अनूठा आकर्षण है, जो लोगों का मन मोह रहा है।
बाइट- तेजिंदर चौहान, कारीगर
बाइट- संतोख नागपाल, प्रधान, बन्नू बिरादरी