राजनीति

उत्तराखंड: देहरादून में जिला योजना समिति के लिए कल भरे जाएंगे नामांकन-पत्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: देहरादून में जिला योजना समिति के लिए कल भरे जाएंगे नामांकन-पत्र

देहरादून में जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया कल से आरंभ हो जाएगी। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान इसके लिए विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। समिति सदस्यों के लिए कल 12 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक नामांकन किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 13 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे से होगी।

14 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिया जा सकता है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 16 अक्टूबर को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद इसी दिन अपराह्न 3 बजे से मतगणना आरंभ होगी। मतगणना के पश्चात निर्वाचन अधिकारी परिणामों की घोषणा करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला पंचायत मुख्यालय, संबंधित कार्यालयों तथा नगरीय निकायों के सूचना पट्टों पर सार्वजनिक सूचना प्रदर्शित करने को कहा गया है, ताकि निर्वाचन से संबंधित जानकारी आमजन तक पहुंच सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।