उत्तराखंड: देहरादून में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देहरादून में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि को लेकर जल्द बैठक आयोजित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श समानता, सामाजिक समरसता और मानवीय गरिमा का संदेश देते हैं।
राज्य सरकार वंचित और कमजोर वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है और उनके हितों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। वहीं, सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सफाई कर्मचारियों के वेतन वृद्धि बढ़ाये जाने की मांग को लेकर दिये गये आश्वासन का स्वागत किया है।
बाइट 1- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
बाइट 2- भगवत प्रसाद मकवाना, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सफाई कर्मचारी आयोग