अपराध

उत्तराखंड: देहरादून में मारपीट और हंगामे के आरोप में यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार हिरासत में

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: देहरादून में मारपीट और हंगामे के आरोप में यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार हिरासत में

स्लग- नेहरू कॉलोनी मारपीट मामला

Category- अपराध / देहरादून

उत्तराखंड: देहरादून में मारपीट और हंगामे के आरोप में यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार हिरासत में

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हरिद्वार बायपास स्थित नेक्सा शोरूम के पास मारपीट और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, कंटेंट क्रिएटर और यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल अपने साथियों के साथ राज सिंह चौहान से मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बायपास लाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वहां भी विवाद की स्थिति बनी रही।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अनुराग डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी और कुर्बान को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। मारपीट में घायल राज सिंह चौहान को मेडिकल परीक्षण के लिए दून अस्पताल भेजा गया। पीड़ित की तहरीर पर अनुराग डोभाल और अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।