अपराध

उत्तराखंड: देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

स्लग- पुलिस स्मृति दिवस देहरादून

Category- पुलिस / सुरक्षा

उत्तराखंड: देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस परेड आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को राष्ट्र का गौरव बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते एक वर्ष में 154 पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खाकी केवल वर्दी नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सैनिक पुत्र होने के नाते वह सुरक्षा बलों के त्याग और उनके परिवारों की भावनाओं को समझते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा और बढ़ते साइबर अपराध पुलिस के सामने बड़ी चुनौतियां हैं।

इनसे निपटने के लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रशिक्षण जरूरी है। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रदेश के हर थाने में क्विक रिस्पांस टीम की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का उल्लेख करते हुए कहा कि यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने में पुलिस अहम भूमिका निभा रही है।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के बारे में है। इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन पर परेड आयोजित की गई और धामी ने उनके बलिदान को राष्ट्र का गौरव बताया। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शहीद पुलिसकर्मियों के योगदान को मान्यता देती है और समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाती है। जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने और पुलिस के प्रति विश्वास जगाने में हो सकता है, जिससे कानून व्यवस्था और सामाजिक शांति को

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।