उत्तराखँड: देहरादून: राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता
Category- खेल
उत्तराखँड: देहरादून: राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग
एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 15वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता-2026 आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की ट्रॉफी दून जिम्नास्टिक अकादमी, बालक वर्ग की ट्रॉफी सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी और ओवरऑल टीम ट्रॉफी शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने अपने नाम की।
व्यक्तिगत प्रदर्शन में सब-जूनियर कैटेगरी में समृद्धि शर्मा और मिनी-2 कैटेगरी में शनाया सुधांशु ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिम्नास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने किया। इसका उद्देश्य प्रदेश में जिम्नास्टिक को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराना है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उत्तराखंड में 15वीं राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित हुई, जिसमें 150 बालक-बालिकाएँ भाग लेकर अपनी कला और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता खेलकूद के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को पहचानने और उनके विकास के लिए एक मंच है। राज्य स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम से खेल के प्रति जागरूकता बढ़ती है और प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के अवसर मिलते हैं। इसके परिणामस्वरूप समाज में स्वस्थ ज