उत्तराखंड: देहरादून: राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- राष्ट्रपति दौरा तैयारियां
Category- प्रशासन / राष्ट्रपति भ्रमण
उत्तराखंड: देहरादून: राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा
एंकर- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगामी 1 और 2 नवंबर को उत्तराखंड के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।
जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित और सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने पर जोर दिया।