अपराध

उत्तराखंड: देहरादून में सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: देहरादून में सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना

स्लग- सत्यापन अभियान- देहरादून

Category- पुलिस / अपराध नियंत्रण

उत्तराखंड: देहरादून में सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस ने नगर से लेकर देहात तक व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान मलिन बस्तियों, पॉश कॉलोनियों, हॉस्टल, पीजी और होम स्टे में रह रहे 1500 से अधिक किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और छात्रों का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही पूर्व में आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे, प्रकाश में आए और जमानत पर चल रहे 28 अभियुक्तों का भी भौतिक सत्यापन किया गया।

किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन नहीं कराने तथा अन्य अनियमितताएं मिलने पर पुलिस ने 147 भवन स्वामियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 14 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे 23 व्यक्तियों को पूछताछ और सत्यापन के लिए थाने लाया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करना है।

🎙️ जनता का संदेश का मत

सत्यापन अभियान से पता चलता है कि कानूनी नियमों का पालन न करने से न केवल आर्थिक दंड, बल्कि समाज का विश्वास भी टूटता है। जब किरायेदारों और मालिकों के बीच विवाद उत्पन्न हो, तो पहले संवाद और मध्यस्थता का सहारा लें, फिर आवश्यक हो तो अदालत की राह चुनें। इस तरह हम न केवल अपने अधिकारों की रक्षा करते हैं, बल्कि एक सुदृढ़, पारदर्शी समाज का निर्माण भी करते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।