अपराध

उत्तराखंड: देहरादून के सेलाकुई में चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: देहरादून के सेलाकुई में चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

स्लग- वाहन चोरी का खुलासा

Category- अपराध

उत्तराखंड: देहरादून के सेलाकुई में चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सेलाकुई में पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों आरोपी मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं और सड़क किनारे जूते बेचने का काम करते हैं।

पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर को दुर्गा कॉम्प्लेक्स, सेलाकुई से मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने 22 अक्टूबर को नियमित चेकिंग के दौरान धूलकोट तिराहे से दोनों आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार और प्रिंस के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे की लत और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल दिल्ली ले जाकर बेचने की फिराक में थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।